फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दुष्यंत ब्रिगेड के इस्तीफों से ऐन पहले इनेलो ने उतारा नया युवा जिलाध्यक्ष, आज यूथ ब्रिगेड करेगी पलटवार

दुष्यंत ब्रिगेड के इस्तीफों से ऐन पहले इनेलो ने उतारा नया युवा जिलाध्यक्ष, आज यूथ ब्रिगेड करेगी पलटवार

Tue, 27 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत ब्रिगेड के इस्तीफों से ऐन पहले इनेलो ने उतारा नया युवा जिलाध्यक्ष, आज यूथ ब्रिगेड करेगी पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय संधु व युवा विंग की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले विकास मेहता द्वारा सांसद दुष्यंत के समर्थन में जाने के बाद अभय चौटाला गुट ने फतेहाबाद में युवा इनेलो की नई कार्यकारिणी तैयार की है। युवा इनेलो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतपाल सिद्धू को मंगलवार को उनका पदभार ग्रहण करवाया गया और इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, जिले के दोनों इनेलो विधायकों बलवान सिंह दौलतपुरिया, रविंद्र बलियाला आदि भी मौजूद रहे।
बता दें कि युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय संधु व अन्य पदाधिकारी बुधवार सुबह अपने पदों से इस्तीफे देने का ऐलान कर चुके हैं। उनके इस्तीफों से ऐन पहले नए युवा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर इनेलो ने नहले पर दहला मारने का प्रयास किया है। पूर्व विधायक निशान सिंह व युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय संधु बुधवार को पत्रकारवार्ता में पलटवार कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतपाल सिद्धू ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में युवा इनेलो की 3 दिसंबर को बतरा धर्मशाला में सुबह 11 बजे होने वाली मीटिंग की रूपरेखा भी तय की गई। इस मीटिंग को करण चौटाला, अर्जुन चौटाला व युवा प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवार्ड संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनेलो नेताओं ने कहा कि इनेलो पहले की तरह ही मजबूत चट्टान की तरह खड़ी है और पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल सिद्धू के युवा प्रधान बनने से युवा इनेलो और मजबूत होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोलू राम रुल्हानिया, भरत सिंह परिहार, हरि सिंह डांगरा, हरबंस खन्ना, बलदेव कसवां, गुरचरण अमानी, राणा जोहल, सुमनलता सिवाच, राजेश शर्मा, उमेद नंबरदार, यश तनेजा, डॉ.रामप्रकाश, राजपाल सैनी पार्षद, बलदेव बजाज, दलीप कथूरिया, रवि ओड, धर्मवीर नैन, धर्मपाल मूंड, संजय कन्हड़ी, हरि सिंह हड़ोली, सुखदेव सुखा, गुरप्रीत ओलख, सतेंद्र श्योराण, पवन श्योकंद, नरेंद्र दूहन, जोंटी जाखड़, विनोद लांबा, कुलदीप खिचड़, चंद्र माचरा, सतबीर पोटलिया, रमेश मंगालिया व इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed