Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The readymade garments market has seen a surge in activity, driven first by Diwali and subsequently by the wedding season.

Fatehabad News: पहले दिवाली फिर शादी सीजन के चलते रेडीमेड गारमेंट्स बाजार में बढ़ी रौनक

Mon, 02 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The readymade garments market has seen a surge in activity, driven first by Diwali and subsequently by the wedding season.
शहर के थाना रोड पर ​स्थित दुकान से रेडिमेंट कपड़ों की खरीद करते युवा ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। दिवाली और शादी सीजन नजदीक आते ही रेडीमेड गारमेंट्स बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार खरीदारी में युवाओं की पसंद नैरो और फिटिंग वाली शर्ट और महिलाओं में पंजाबी सूट व शरारा की मांग बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के गारमेंट्स कारोबार को नई गति मिल रही है। शहर के थाना रोड, धर्मशाला रोड, चार मरला कॉलोनी, हिसार रोड और पुरानी तहसील क्षेत्र के गारमेंट्स दुकानदारों ने बताया कि दिवाली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा और शादी समारोहों के चलते लोग पहले से ही खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बाजार में पुरुषों के लिए अलग-अलग डिजाइन, रंग और फिटिंग की शर्ट उपलब्ध हैं। खासकर युवाओं में स्लिम फिट, नैरो पैंट और बॉडी फिटिंग शर्ट का क्रेज अधिक है। युवा पारंपरिक कपड़ों के साथ आधुनिक फैशन को भी पसंद कर रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार नए डिजाइन और वैरायटी मंगवाई हैं। इसके लिए दुकानदार लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा और दिल्ली से कपड़े मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
महिलाओं में पंजाबी सूट और शरारा की बढ़ी मांग
महिलाओं में पंजाबी सूट और शरारा इस सीजन में खास पसंद बने हुए हैं। शादी समारोहों में पहनने के लिए महिलाएं आकर्षक डिजाइन, कढ़ाई और बेहतर फैब्रिक वाले सूट खरीद रही हैं। त्योहार को देखते हुए भी महिलाओं में नए परिधानों को लेकर उत्साह है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अब कपड़ों की डिजाइन के साथ उनकी फिटिंग और फैब्रिक पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
------------
बाजार में 100 से अधिक हैं दुकानें
त्योहारी और शादी के सीजन ने रेडीमेड कपड़ों का बाजार गुलजार कर दिया है। शहर में करीब 100 से अधिक रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कपड़ों की रेंज हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जहां आम परिवारों के लिए किफायती दाम हैं। दिवाली, विवाह शादियों को लेकर बाजार में लोग कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
---------------
रेडीमेड कपड़े लुधियाना व जालंधर से मंगवाए जा रहे हैं। दिवाली और शादी सीजन ने रेडीमेड गारमेंट्स बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इस बार अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।
- अशोक दुकानदार।
---------
आने वाले दिनों में त्योहार और विवाह समारोहों की संख्या बढ़ने के साथ बाजार में ग्राहकों की भीड़ और कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। इस बार महिलाओं में पंजाबी सूट की अच्छी मांग है।
- दीपू दुकानदार।
----------
शादी के सीजन के लिए फिटिंग की शर्ट व दिवाली पर पहनने के लिए पाजामा कुर्ता की मांग है। एक सप्ताह से बिक्री में 35 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी है। मार्च तक बाजार में रौनक रहने के आसार हैं।

- विनोद अरोड़ा, दुकानदार।
--------
इस बार सीजन साल की तुलना में अधिक बेहतर है। युवाओं में जैकेट, कोट-पैंट, जींस, कुर्ता पाजामा, ट्रैक सूट की मांग तेजी से बढ़ी है। दिवाली के बाद तक अच्छा कारोबार होने की संभावना है।
- साहिल अरोड़ा, दुकानदार।

शहर के थाना रोड पर स्थित दुकान से रेडिमेंट कपड़ों की खरीद करते युवा ग्राहक। संवाद

शहर के थाना रोड पर स्थित दुकान से रेडिमेंट कपड़ों की खरीद करते युवा ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed