{"_id":"6ae8cccaecb6609d8c0838e5","slug":"no-roadways-buses-on-the-bhattu-kalan-route-after-630-pm-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-164075-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टूकलां रूट पर शाम साढ़े 6 बजे के बाद रोडवेज बस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टूकलां रूट पर शाम साढ़े 6 बजे के बाद रोडवेज बस नहीं
Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
भट्टू रूट पर बनाया गया बस क्यू शेल्टर जहां से भट्टू कलां की बस में सवार होते है यात्री। संवाद
फतेहाबाद। भट्टूकलां रूट पर शाम साढ़े छह बजे के बाद रोडवेज बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी बसें नहीं मिलने से यात्रियों को निजी बसों में सामान्य से दोगुना तक किराया देना पड़ रहा है।
भट्टूकलां, खाबड़ा, रामसरा और चौपटा जाने वाले यात्रियों के लिए शाम के समय कोई सरकारी बस उपलब्ध नहीं है। इस रूट पर शाम सवा सात बजे जयपुर के लिए एक निजी एसी व स्लीपर बस चलती है। विकल्प नहीं होने के कारण यात्रियों को इसी में सफर करना पड़ता है।
यात्रियों के अनुसार रोडवेज बस में भट्टूकलां का किराया 20 रुपये है जबकि निजी बस संचालक 30 रुपये वसूलते हैं। इसी तरह मानावाली और ढिंगसरा का रोडवेज किराया 10 रुपये है जबकि निजी बस में 20 रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
दैनिक यात्री दीपक कुमार निवासी ढिंगसरा, ओमप्रकाश निवासी मानावाली और दिनेश कुमार निवासी बनगांव ने बताया कि शाम के समय इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई।
देर शाम तक कामकाज में व्यस्त रहने वाले लोगों, नौकरीपेशा कर्मचारियों और विद्यार्थियों को घर लौटने में परेशानी होती है। यात्रियों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है जिससे उनका खर्च भी बढ़ जाता है।
:: जिन रूटों पर बसों के फेरे सवारियों के अनुसार कम है उन पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोडवेज की ओर से यात्रियों काे बेहतर परिवहन सेवा दी जा रही है।
- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।