{"_id":"5a983b814f1c1b0d658b52aa","slug":"161519926145-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसंगा बस स्टैंड स्कूल मदान में कुश्ती दंगल का आयोजन 3 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसंगा बस स्टैंड स्कूल मदान में कुश्ती दंगल का आयोजन 3 मार्च को
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
स्व. रणधीर सिहाग वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन मार्च को बस स्टैंड स्कूल मदान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें फतेहाबाद के पार्षद बजीर सिंह जाखड़ मुख्यातिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ड्रग इंस्पेक्टर बलजीत सिंह करेंगे। समापन समारोह पर कुतबपुर के सरपंच प्रवीन गुज्जर बतौर मुख्यातिथि विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार एवं ट्राफी देकर सम्मानित करेंगे। मंच संचालन विकास जाखल करेंगे। इस कुश्ती दंगल में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के पहलवान भाग लेंगे। ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम 71 सौ रुपये एवं ट्राफी तथा द्वितीय इनाम 31सौ रुपये एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। 82 किलो भार वर्ग की कुश्ती में पहला इनाम 51सौ रुपये व द्वितीय इनाम 21 सौ रुपये तथा 74 किलो भार वर्ग की कुश्ती में पहला इनाम 31 सौ रुपये व द्वितीय इनाम 11सौ रुपये दिया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन बंटी सिहाग ने बताया कि कुश्ती दंगल में 60वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुर्गों की दौड़ भी होगी। जिसमें प्रथम ईनाम 11सौ रुपये, द्वितीय 5सौ व तृतीय इनाम 3 सौ देकर सम्मानित किया जाएगा।