फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु महिला की दर्दनाक मौत

डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु महिला की दर्दनाक मौत

Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु महिला की दर्दनाक मौत
मोटर साइकिल असंतुलित होकर बस से टकराई
विज्ञापन

- डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु महिला की दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
गांव सनियाना के निकट एक मोटर साइकिल के असंतुलित होकर प्राईवेट बस से टकराने के कारण डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उपरोक्त दंपति डेरा सच्चा सौदा सिरसा से अपने गांव सालवान करनाल में मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। लेकिन जैसे ही सनियाना के पास पहुंचे तो उनकी बाइक नरवाना से फतेहाबाद जा रही बस से टकरा गई। जिससे महिला बस के टायर के नीचे कुचली गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की साम को डेरा सच्चा सौदा प्रेमी 30 वर्षीय रेखा रानी व उसका पति सुमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सालवान करनाल डेरे से घर जा रहा था। परंतु जैसे ही सनियाना के पास उनका बाइक पहुंचा तो सामने से आ रही दी ढाणी भोजराज मेहला सहकारी बस से भिड़ंत हो गई। महिला बस के पिछले टायर के नीचे गिरने से कुचली गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति सुमित कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उकलाना में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी यादविन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक और निजी बस की भिड़ंत हुई है। जिसमें रेखा रानी नाम की महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया है। जबकि उसके पति सुमित कुमार को रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed