{"_id":"596e5b974f1c1b844a8b490f","slug":"161500404631-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला सरंक्षण अधिकारी ने रूकवाया नाबालिग युवती का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला सरंक्षण अधिकारी ने रूकवाया नाबालिग युवती का विवाह
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला संरक्षण अधिकारी ने रुकवाया नाबालिग युवती का विवाह
रतिया।
निकटवर्ती गांव बाड़ा में जिला महिला संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल और पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की के होने वाले विवाह को रुकवा दिया और प्रशासनिक टीम ने इस बारे में लड़की के परिजनों को चेतावनी भी दी है कि अगर लड़की के बालिग होने से पहले उसका विवाह किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला महिला संरक्षण अधिकारी और पुलिस टीम ने लड़की के परिजनों से लिखित में बयान भी दर्ज किए। जानकारी के अनुसार जिला महिला संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल को गुप्त सुचना मिली थी कि मंगलवार को गांव बाड़ा की एक नाबालिग लड़की की शादी पंजाब के कलीपुर के रहने वाला युवक से की जा रही है। जिस पर रेखा अग्रवाल ने मामले की सूचना महमड़ा पुलिस चौकी को दी। महमड़ा पुलिस टीम और जिला महिला संरक्षण अधिकारी बाड़ा गांव में पहुंचे तो और परिजनों से लड़की के जन्म के प्रमाण पत्र संबधित दस्तावेज मांगे तो दस्तावेजों के आधार पर लड़की की उम्र 14 वर्ष पाई गई। प्रशासनिक टीम द्वारा विवाह तुरंत रोकने पर लड़की के परिजनों ने पंजाब के कलीपुर में रहने वाले लड़के के परिजनों को बारात लाने से मना कर दिया और विवाह को रोक दिया।