{"_id":"594c11b04f1c1b9f5d8b48d8","slug":"161498157488-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
एक निजी कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ करने व जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल को काबू कर लिया है। वीरवार को उसे डांगरा रोड स्थित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया था कि वह टोहाना के एक गांव में स्थित कॉलेज में पढ़ने जाती है। इस दौरान बाजीगर मोहल्ले के रहने वाला अनिल उसका पीछा करता है। वह कई दिनों से उसके पीछे कॉलेज तक जा रहा था। उसने बताया कि हर रोज की तरह बीते शनिवार सुबह जब वह कॉलेज जाने के लिए बस में चढ़ गई। जब चंदड़ कला बस स्टैंड पर उतरी तो अनिल ने उसका हाथ पकड़ कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तो जब युवती ने उसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था और उसे जातिसूचक गालियां भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और बुधवार देर शाम आरोपी को काबू कर लिया।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
इस बारे में महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने व जातिसूचक शब्द कहने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल