फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   विवादित खाल के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, मौके पर पहुंचे अफसरों ने रूकवाया काम

विवादित खाल के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, मौके पर पहुंचे अफसरों ने रूकवाया काम

Sat, 17 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विवादित खाल के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, मौके पर पहुंचे अफसरों ने रूकवाया काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
गांव धौलू में विवादित खाल को लेकर दो पक्षों में जारी तनाव के बीच शनिवार को ग्रामीणों ने खुद अपने स्तर पर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया, जबकि ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने इस खाल पर स्टे लगाया हुआ है। विवादित खाल से छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के एसडीओ व भूना एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस मामले में विवादित पक्षों की ओर से होने वाले संभावित टकराव को पहले ही रोक दिया। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ पीपी चोपड़ा व एसएचओ बिमला देवी ने चेतावनी दी कि कोर्ट ने इस खाल पर स्टे लगाया हुआ है। अगर किसी ने इससे छेड़छाड़ की तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
गौरतलब यह है कि धौलू निवासी पूर्व सरपंच रूली राम व कृष्ण कुमार भाखर के बीच नहरी मोगे को लेकर पिछले तीन वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मामला स्थानीय न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है। लेकिन दोनों की आपसी लड़ाई के बीच गांव के करीब 8 सौ परिवारों को पानी से वंचित रहना पड़ रहा है। गांव के जोहड़ में पानी तक नहीं है। जिससे पशुओं के लिए परेशानी आ रही है। पानी समस्या समाधान को लेकर शनिवार को ग्राम पंचायत व सैकड़ों लोग विवादित खाल पर जाकर पुलिया निर्माण करने लग गए। ताकि 8सौ परिवारों और जोहड़ को पानी मिल सके। किंतु प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनके कार्य को रुकवा दिया। धौलू निवासी हंसराज, जगदीश चन्द्र धारनिया, गुगन राम, रमेश कुमार, रामजीलाल, रूली राम, कृष्ण कुमार, होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कृष्ण कुमार भाखर पक्ष ने जबरन नहरी खाल को तोड़ दिया। जिससे पूरे गांव को परेशानी हो रही है। जोहड़ खाली है और फसलें सूख रही हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शनिवार को खाले में पुलिया डालकर पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया। जिसको प्रशासनिक स्तर पर रोक करवा दिया गया है। क्योंकि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने खाले में तोड़फोड़ की : एसडीओ
सिचाई विभाग के एसडीओ पीपी चोपड़ा ने बताया कि गांव धौलू के रूलीराम व कृष्ण कुमार ने अलग-अलग उक्त विवादित खाल को लेकर हाईकोर्ट में अपील की हुई है। लेकिन फिर भी दोनों पक्षों ने खाले में तोड़फोड़ की। जो कोर्ट के आदेशों की की अवहेलना है। पहले ही दोनों पक्षों को 18 जून को दोनों ही पक्ष तलब किया गया था। मगर एक दिन पहले खाले में निर्माण करने का प्रयास किया गया है। जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती तौर पर समझौता हो : एसएचओ
एसएचओ बिमला देवी ने लोगों से कहा कि दो व्यक्तियों के कारण 8 सौ परिवारों का पानी बंद पड़ा है। इसलिए सबको मिलजुलकर पंचायती तौर पर इसको निपटाना चाहिए। कोर्ट कचहरी के चक्करों में तीन साल हो गए हैं और समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों को विवादित खाल पर लड़ने की बजाए आपसी भाईचारा बना कर रखना चाहिए।

विवादित खाल पर पुलिया बनाने पर अफसरों ने रुकवाया काम
गांव धोलू में विवादित खाल को लेकर आमने-सामने हैं दो पक्ष
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर शुरू कर दिया था निर्माण

17एफटीबीपी02-03 : भूना के गांव धौलू में विवादित खाल के कार्य को रोकने के आदेश देते एसएचओ व एसडीओ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed