फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एक जुलाई से मतदाता पंजीकरण का चलेगा विशेष अभियान

एक जुलाई से मतदाता पंजीकरण का चलेगा विशेष अभियान

Mon, 12 Jun 2017 07:16 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से मतदाता पंजीकरण का चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना (फतेहाबाद) । विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम सरजीत नैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में आगामी 1 से 31 जुलाई तक फोटो युक्त मतदाता सूचि में पहली बार निर्वाचकों पर फोक्स करते हुए अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक जनवरी 2017 को आधार मानकर 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के निर्वाचकों को पंजीकृत करने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान में विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर अधिकारियों द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा लगाए गये बी.एल.ए. का भी सहयोग लिया जाएगा। विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओ प्रात: 9:00 से सायं 5:00 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी बीएलओ 1 से 31 जुलाई तक अपने-अपने मतदान केंद्रों के घर-घर जाकर सर्वे करेंगे तथा मतदाता सूचि को स्वच्छ एवं त्रुटि रहित करेंगे। आगामी 9 व 23 जुलाई को रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्पेशल ड्राइव में फार्म दाखिल करेंगे, मतदान केंद्रों पर बैठकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि 13 व 20 जुलाई को बीएलओ मतदान क्षेत्र के अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों के स्टाफ के सहयोग से स्पेशल कैंप आयोजित करके छात्र-छात्राओं से मतदाता सूचि में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल, कालेजों व पॉलिटेक्निक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं के मतदाता सूचि में नाम दर्ज करवाने बारे उनका फार्म नंबर 6 भरवाऐंगे।

सरजीत नैन ने बताया कि फार्म नंबर 6(क) के अनुसार मतदाता सूचि में शामिल कराने हेतु अप्रवासीय भारतीय जो पढ़ाई, रोजगार के लिए विदेशों में गए हैं लेकिन उन्होंने वहां की नागरिकता प्राप्त नहीं की है तो उन मतदाताओं का वोटर कार्ड जारी नहीं होगा। यह फार्म केवल ई.आर.ओ. द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार फार्म नंबर 7 मतदाता सूचि से नाम कटवाने, फार्म नंबर 8 मतदाता सूची में दर्ज अशुद्ध विवरणों को शुद्ध करवाने तथा फार्म नंबर 8(क) वोट को एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण हेतु भरा जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त किए गये फार्मों की संख्या बारे प्रथम रिपोर्ट 9 जुलाई, दूसरी रिपोर्ट 23 जुलाई तथा अंतिम रिपोर्ट 31 जुलाई को सांय 5:00 बजे तक सुपरवाइजर के पास जमा करानी होगी।
विज्ञापन

आगामी एक जुलाई से मतदाता पंजीकरण को चलेगा विशेष अभियान : सरजीत नैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed