फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 people caught gambling with Rs 3.60 lakh gambling money

Fatehabad News: जुआ खेलते 16 लोगों को 3.60 लाख रुपये जुआ राशि समेत पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
16 people caught gambling with Rs 3.60 lakh gambling money
भट्टूकलां। सीआईए पुलिस ने गांव ठुईयां के खेत में छापामार कार्रवाई कर 16 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम भट्टू से पीलीमंदोरी रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को गावं ठुईयां के खेत में जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 3 लाख 60 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतपाल बनावाली, अनिल सपाखेड़ी जिला जींद, बलवान सुरबरा जिला जींद, प्रदीप खरक बुरा, सतपाल पीलीमंदोरी, मुकेश कुमार फैफाना जिला हनुमानगढ़ राजस्थान, विनोद कुमार रामपुरा बगड़िया जिला सिरसा, राकेश पावडा जिला हिसार, वेदपाल छान्नी बड़ी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान, अमरजीत कालीरावण जिला हिसार, सुभाष चंद्र बालसमंद जिला हिसार, प्रेम सिहं कापडो जिला हिसार, नरेश कुमार कौथ खुर्द जिला हिसार, मंगल सिहं सुरवरा जिला जींद, हरिओम खरड़ जिला हिसार व पवन कुमार फैफाना जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed