{"_id":"61880e9f46aea7288b1fe33a","slug":"16-new-dengue-patients-found-figure-crosses-800-fatehabad-news-hsr616289979","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 16 नए मरीज मिले, आंकड़ा 800 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 16 नए मरीज मिले, आंकड़ा 800 के पार
विज्ञापन
फतेहाबाद में फॉगिंग करती टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 800 पार हो गया है। रविवार को जिले में डेंगू के 16 नए मरीज मिले है। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 805 तक हो गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू मरीजों की बात की जाए तो जिले का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। यहां डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज मिलने के पीछे कारणों को जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम यहां सोमवार को पहुंच रही है।
टीम डेंगू मरीजों से फीडबैक लेगी और ये भी जानेगी कि क्या कारण रहे हैं। 2017 में डेंगू के 419 केस मिले थे लेकिन अब आंकड़ा दोगुना हो चुका है। जिले में डेंगू प्रभावित क्षेत्र फतेहाबाद शहर रहा है। यहां पर सबसे ज्यादा मरीज मिले है। करीब 72 फीसदी मरीज फतेहाबाद क्षेत्र में मिल चुके हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष टुटेजा के मुताबिक डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास गड्ढों का मिट्टी से भरवा दें। कूलर, टंकी, हौदी या अन्य पानी से भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें। शरीर को ढंककर रखें। अचानक तेज बुखार और अचानक सिरदर्द का होना। मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण है। डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें और जांच करवाएं।
जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 805 (अब तक)
जिले में मात्र एक ही है टेस्ट मशीन
डेंगू मरीजों की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग एलाइजा टेस्ट करता है। जिले में सिर्फ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही ये सुविधा है। जिले भर के डेंगू टेस्ट यहां किए जाते हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी डेंगू सैंपल यहां भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अगर टोहाना में भी सुविधा शुरू होती है तो सैंपल ज्यादा से ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन
कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने घरों और आसपास लारवा न पनपने दें। डेंगू फैलने के कारणों को जानने के लिए दिल्ली से टीम आने की सूचना है। ये टीम सोमवार को पहुंचेगी।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन