फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 new corona positive in district

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोग हो रहे संक्रमित, 16 नए मामले आए सामने

Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
16 new corona positive in district
जिला में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके चलते कोरोना मरीजों की चेन बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला में 16 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा जाखल और रतिया में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। टोहाना और रतिया में दो परिवारों के लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित मरीजों के घरों के आसपास कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिला में सोमवार शाम को कुल मरीजों की संख्या 292 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर के लाजपत नगर में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले है। एक दिन पहले डीसी कॉलोनी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके संपर्क में आए लाजपत नगर निवासी उसके दो दोस्त भी संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल के महिला कंप्यूटर आपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार के उसके पति व बेटा का सैंपल लिया गया। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। महिला का पति सीएमओ कार्यालय में कर्मचारी है।
विज्ञापन

पार्षद के घर काम करने वाली महिला कर्मी का परिवार संक्रमित : टोहाना में पिछले दिनों पार्षद कोरोना पॉजिटिव आया था। उसके घर काम करने वाली 37 वर्षीय महिला, उसका 39 वर्षीय पति व 13 साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव आ गया है। ये तीनों टोहाना के जैन वाली गली में रहते है। इसके अलावा जाखल के चुहड़कलां में 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जाखल शहर से 33 साल का व्यक्ति, 64 साल का बुजुर्ग, 38 साल का व्यक्ति, 29 साल की महिला, 26 साल का युवक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जाखल के साधनवास से 42 साल का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया में एक ही परिवार चार लोग संक्रमित : रतिया में भी कोरोना का कहर जारी है। रतिया में के वार्ड नंबर 11 में 48 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी व 13 साल का बेटे के अलावा 52 वर्षीय भाई कोरोना संक्रमित मिला है। पॉजिटिव मिला परिवार का मुख्य सदस्य पहले पॉजिटिव आए मुख्य व्यवसायी के संपर्क में आया था। लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी। इसके बाद सैंपल लिए गए। रतिया में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना के मामले आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की जानकारी हासिल कर रही है।

जिला में कोरोना के सोमवार को 16 मामले आए हैं। विभाग की अलग-अलग टीमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल ले रही है। लोगों से भी अपील है कि वह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हैं तो जरूर सैंपल दें। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed