फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आईजी कॉलेज में ऑर्ट्स के लिए ऑल इंडिया की कट ऑफ रही 88 फीसदी

आईजी कॉलेज में ऑर्ट्स के लिए ऑल इंडिया की कट ऑफ रही 88 फीसदी

Tue, 02 Jul 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
आईजी कॉलेज में ऑर्ट्स के लिए ऑल इंडिया की कट ऑफ रही 88 फीसदी
टोहाना। भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज में मंगलवार को दाखिले को लेकर प्रथम सूची लगाई गई। मंगलवार को सूची में अपना नाम देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी कॉलेज में पहुंचे और अपना नाम सूची में देखने लगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार 5 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बीए की 480 सीटों के लिए 1521 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन
कॉलेज में लगी लिस्ट के अनुसार बीए के लिए कुल 480 सीटों के लिए 1521 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें ऑल इंडिया के लिए 88.20, हरियाणा जनरल के 80.40, ईडब्ल्यूएस के लिए 69.60, एससी के लिए 75.40, बीसी ए के लिए 68.40, बीसी बी के लिए 42.4 की कटऑफ रही। वहीं बीकॉम की 240 सीटों के लिए 201 बच्चों ने आवेदन किया, जिनमें ऑल इंडिया 87.40, हरियाणा जनरल के लिए 64.60, एससी के लिए 59.20, बीसीए के लिए 60.20, बीसीबी के लिए 56.8 फीसदी कट ऑफ रही।
विज्ञापन

बीएससी नॉन मेडिकल की ऑल इंडिया कटऑफ रही 85.80 फीसदी
बीएससी नॉन मेडिकल की 40 सीटों के लिए 84 बच्चों ने आवेदन किया, जिनमे ऑल इंडिया 85.80, हरियाणा जनरल के लिए 67.80, ईडब्लयूएस के लिए 65.20, एससी के लिए 52.20, बीसीए के लिए 63.80 कटा ऑफ रहा। बीएससी मेडिकल की 40 सीटों के लिए 69 बच्चों ने आवेदन किया, जिनमें ऑल इंडिया 81.40, हरियाणा जनरल के लिए 69.80, ईडब्ल्यूएस के लिए 64.60, एससी के लिए 61.20 फीसदी की कट ऑफ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए की 40 सीटों के लिए 31 बच्चों ने आवेदन किया, जिनमें ऑल इंडिया 64.60, हरियाणा जनरल 57 पर रही तथा बीबीए की 40 सीटों के लिए 31 बच्चों ने आवदेन किया। जिनमें ऑल इंडिया 65 फीसदी और हरियाणा जनरल 60.20 पर रही।

सरकार के निर्देशानुसार इस बार ईडब्ल्यूएस को शामलि किया गया हैष सुबह 9 बजे लिस्ट कॉलेज परिसर में चस्पा कर दी गई थी। अब 5 जुलाई तक बच्चे अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। -डॉ. राजेश सैनी, कॉलेज प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed