{"_id":"5d18f57f8ebc3e3ca164d609","slug":"156191677863086-19-fatehabad-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन : 3086 वाहनों की हुई चेकिंग, 19 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन : 3086 वाहनों की हुई चेकिंग, 19 के चालान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस की ओर से एसपी विजयप्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार देर रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा किया और नाइट डोमिनेशन अभियान की जांच की। अभियान के दौरान जिला के सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, पीसीआर, राइडर, सीआईए व स्पेशल स्टाफ की टीमें गश्त पर रही।
अभियान के दौरान पुलिस ने 72 चेकिंग प्वांइटों पर छोटे-बड़े कुल 3086 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के कागजात अधूरे पाए जाने पर 19 वाहनों के चालान किए तथा 3 वाहनों को इंपाउंड किया गया। विशेष अभियान में हेरोइन के दो मामलों में 12 ग्राम हेरोइन तथा 250 नशीली गोलियां व 245 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने अन्य मामलों सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस अभियान के तहत जिला के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित 104 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की तथा इस दौरान 87 अजनबी पर्चे काटे गए।
नाइट डोमिनेशन के तहत स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ अनिल कुमार निवासी ढाणी फूलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम गांव रत्ताखेड़ा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पर बाइक पर आया और पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अनिल कुमार उर्फ बाबल निवासी खेत ढाणी फुलां के रूप में हुई है। अन्य मामले में रतिया पुलिस ने कर्ण उर्फ कन्नू निवासी टिब्बा कॉलोनी रतिया को काबू करके उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी 225 नशे की गोलियां
थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में गश्त के दौरान 225 नशे की गोलियों सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसआई सत्यवान पुलिस चौकी इंचार्ज हांसपुर ने बताया की वह अपनी पुलिस टीम के साथ नाइट डोमिनेशन के तहत गांव खुनन की तरफ जा रहे था। उसी दौरान जब पुलिस गांव भड़ोलावाली के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे लड़के को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई। उससे पुलिस ने 225 नशे की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने सप्लायर को भी काबू कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा गया है। इसी प्रकार नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत नाकाबंदी के दौरान फतेहाबाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 245 बोतल अवैध शराब सहित 7 आरोपियों के काबू किया है। पुलिस ने शराब को कब्जा पुलिस ने लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।