{"_id":"5d18f5798ebc3e3cd07a30d9","slug":"156191677113-fatehabad-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास रविवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में एक युवक और महिला की मौत हो गई। सदर पुलिस ने दोनों के शवों का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी अनुसार सिरसा जिले के गांव शेरपुरा निवासी अमन गुरुग्राम में नौकरी करता था। रविवार को वह बाइक पर गुरुग्राम जा रहा था। बताया गया है कि गांव धांगड़ के पास अचानक उसका बाइक से संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया। हादसे में अमन के सिर पर गहरी चोटें आई। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सिर में अधिक चोटों की वजह से उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद निवासी परमजीत कौर पर भी गांव धंागड़ के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार परमजीत कौर अपने बीमार पति के लिए धांगड़ में किसी से दवाई लेने के लिए गई थी। सुबह जब वह गांव धांगड़ में बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी तो सिरसा की ओर से आ रही वरना कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में बुरी तरह घायल महिला को सदर पुलिस ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।