फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नागरिक अस्पताल में सांप निकलने से हड़कंप, मशक्कत के बाद पकड़ा

नागरिक अस्पताल में सांप निकलने से हड़कंप, मशक्कत के बाद पकड़ा

Wed, 26 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सांप निकलने से हड़कंप, मशक्कत के बाद पकड़ा
टोहाना। नागरिक अस्पताल परिसर में बने चिकित्सक विश्राम कमरे में तीन फुट लंबा जहरीला कॉमन क्रेटा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे पीपुल्स फॉर एनिमल के डॉ. गोपी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्लम्बर और बिजलीकर्मी की मदद से काबू किया। जानकारी अनुसार देर रात्रि के समय अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुणाल की रात्रि के समय ड्यूटी थी जब वे इस कमरे में शौच के लिए गए तो उन्हें ये सांप दिखाई दिया। जिसके बाद रात्रि के समय डॉ. गोपी पहुंचे लेकिन रात्रि के समय सांप काफी मशक्कत के बाद नहीं मिल पाया। सुबह लगभग आठ बजे जब दोबारा सांप को ढूंढने का अभियान चलाया तो प्लम्बर और बिजलीकर्मी को बुलाया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस तीन फुट लंबे जहरीले सांप को काबू किया गया। इस बारे डॉ. गोपी ने बताया कि ये कॉमन क्रेटा सांप था जो बहुत जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू कर लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed