फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिट्टी का तोंदा, मजदूर दबा

पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिट्टी का तोंदा, मजदूर दबा

Wed, 26 Jun 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिट्टी का तोंदा, मजदूर दबा
रतिया। मंगलवार दोपहर बाद नए बस स्टैंड के पास चल रहे सीवरेज खुदाई के कार्य के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब खुदाई के दौरान मिट्टी का तोंदा नीचे गिर जाने से एक मजदूर सीवरेज पाइप डालने के लिए की गई लगभग 6-7 फुट की खुदाई के नीचे मिट्टी में दब गया। मजदूर के मिट्टी के नीचे दबते ही आसपास काम कर रहे मजदूरों ने मिट्टी खोदकर करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाल लिया। मजदूर को साथ ही एक निजी चिकित्सक से उपचार करवाया। सारा घटनाक्रम साथ लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में डाले जा रहे सीवरेज को लेकर नए बस स्टैंड के साथ वाली गली में सीवरेज खुदाई का कार्य चल रहा है। विभाग द्वारा कुछ समय पूर्व बस स्टैंड के साथ वाली मेन गली का काम करने के बाद उसको लगने वाली छोटी गलियों में सीवरेज डालने का कार्य शुरू किया था। मंगलवार दोपहर बाद कुछ मजदूर उक्त जगह पर कार्य कर रहे थे व पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान पाइप लाइन के लिए करीब 8 फुट गहरा गड्ढ़ा खोदा गया था। मंगलवार को अहरवां निवासी 19 वर्षीय सैम्यूल नामक एक मजदूर भी अन्य मजदूरों के साथ कार्य कर रहा था। दोपहर बाद जैसे ही जेसीबी मशीन से खुदाई करके मिट्टी हटाई जा रही थी, इसी दौरान गड्ढ़े के अंदर खड़े सैम्यूल पर मिट्टी का एक तोंदा आ गिरा। खुदाई के नीचे पानी की पाइप के लीकेज के चलते उक्त जगह से मिट्टी का तोंदा ऊपर से नीचे गिरा था। उसके कुछ साथी जो पास कार्य कर रहे थे इस मिट्टी की चपेट में आने से बच गए। मजदूर के मिट्टी में धंसने के बाद आसपास काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मिट्टी को हटाकर सैम्यूल को तुरंत बाहर निकाला। उसे पास के एक निजी चिकित्सक के पास उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed