फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम साहब, पांच किमी दूर है पंचायत, दस फीट पर शहर, कुछ तो करो इंसाफ

सीएम साहब, पांच किमी दूर है पंचायत, दस फीट पर शहर, कुछ तो करो इंसाफ

Mon, 24 Jun 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम साहब, पांच किमी दूर है पंचायत, दस फीट पर शहर, कुछ तो करो इंसाफ
फतेहाबाद। जिस पंचायत के तहत हंस कॉलोनी आती है, वह पांच किलोमीटर दूर है, लेकिन फतेहाबाद शहर महज दस फीट की दूरी पर। इसके बावजूद 20 साल बीतने के बाद भी हंस कॉलोनी को शहरी सीमा में शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते सीवरेज-पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। कुछ समाधान करो मुख्यमंत्री जी। ये बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कही गई हैं लेकिन ट्विटर पर। शिकायत करने वाले हैं हंस कॉलोनी निवासी बल्लू यदुवंशी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इनकी शिकायत पर संज्ञान ले लिया है और पूरी कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बल्लु यदुवंशी के ट्वीट के रिप्लाई में उनसे मामले की जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल मांगी गई है। सीएम दफ्तर के संज्ञान में आने से अब स्वामी नगर, हंस कॉलोनी को फतेहाबाद शहर की सीमा में शामिल करने का मुद्दा एक बार फिर बाहर आ सकता है।
विज्ञापन

फिलहाल हंस कॉलोनी और स्वामी नगर दोनों इलाके ही मताना पंचायत के तहत आते हैं। हंस कॉलोनी की आबादी करीब साढ़े आठ सौ लोगों की है। पिछले दिनों नगर परिषद ने मताना, भोड़ियाखेड़ा और आजादनगर की पंचायत को शहरी सीमा में शामिल करने को लेकर प्रस्ताव मांगा था, लेकिन भोड़िया और मताना गांव की पंचायत ने शहर में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसके चलते शहरी सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डालना पड़ गया था। लेकिन अब मताना में शामिल हंस कॉलोनी के निवासी ने खुद शहरी सीमा में शामिल करने की मांग की है और इस पर सीएम दफ्तर ने संज्ञान लिया है तो एक बार फिर से इस दिशा में अफसरी चहल-पहल शुरू हो सकती है। सूत्रों की मानें तो नगर परिषद प्रशासन ने अब पूरी मताना पंचायत की बजाए स्वामी नगर व हंस कॉलोनी एरिया को शहरी सीमा में शामिल करने की कवायद शुरू कर सकती है। ऐसा करने से शहरी सीमा भट्टू रोड पर थोड़ी आगे तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

हंस कॉलोनी शहरी सीमा में आई तो ये होंगे फायदे
1. सीवरेज सिस्टम
2. पेयजल के रूप में नहरी पानी
3. प्लाटों-मकानों की कीमत में बढ़ोतरी
4. अगली बार यहां भी वार्ड चुनाव होगा
5. पक्की गलियां और अन्य सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed