{"_id":"5d0e79788ebc3e47db700fb9","slug":"15612296721-fatehabad-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन पार करने के दौरान दो ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन पार करने के दौरान दो ने गंवाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। दो अलग-अलग जगहों पर रेलगाड़ी और मालगाड़ी के नीचे आने से रेलवे के गेटमैन और एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी जाखल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बलियाला निवासी 52 वर्षीय सेवा सिंह की बलियाला हेड पर खड़ा था। वह बिना ट्रेन को देखे ही रेलवे लाइन पार करने लगा तो अचानक मालगाड़ी वहां आ गई और सेवा सिंह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी जाखल पुलिस को दी। पुलिस ने टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं दूसरी ओर सिंबल रोड पर शनिवार सुबह लोगों ने रेलवे लाइन पर एक युवक का कटा हुआ शव देखकर मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी। युवक की पहचान टोहाना के इंदिरा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। सोनू रेलवे में गेटमैन के पद पर तैनात था। जाखल जीआरपी अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि रात को सोनू सामान लेने के लिए रेलवे लाइन के पार गया था। रात को जब वह वापस आ रहा था तो रेल से पहले निकलने के चक्कर में वह जल्दी में रेल लाइन पार करने लगा। इसी दौरान उसका पांव रेलवे लाइन में अटक गया और वह रेलवे लाइन के बीचोंबीच गिर गया और रेल की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस ने उसके शव का भी पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।