{"_id":"5d0e77908ebc3e47db700ec1","slug":"15612291846-fatehabad-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप प्रधान ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप प्रधान ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन कार्यालय को शनिवार को भी खुला रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बंद मिला। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष के तेवर तीखे हो गए और उन्होंने ईओ को नोटिस भेजकर सभी गैर मौजूद कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
कई क्लर्कों के अलावा तीन सफाई कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले हैं। इन्हें भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा कई गाड़ियां तय समय से पहले ही नगर परिषद कार्यालय में खड़ी मिलने पर भी नप अध्यक्ष ने ऐतराज जताया है।
नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि नगर परिषद के कर्मचारी फरलो मार लेते हैं और अपना काम गंभीरता से नहीं करते। उन्होंने शनिवार को अचानक निरीक्षण किया तो पता चला कि पूरे कार्यालय में महज तीन ही कर्मचारी ड्यूटी पर थे जबकि बाकी सभी अनुबंधित स्टाफ गायब मिला। नागपाल ने ये भी बताया कि शहर के अंदर समस्या का कारण बन रहा प्रॉपर्टी आईडी का मसला भी अब सुलझने वाला है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी अपने कार्यालय में शहर के प्रॉपर्टी डीलरों की एक बैठक उन्होंने ली है और उनको भी आश्वस्त किया है कि सोमवार तक इस समस्या का कोई ना कोई समाधान अवश्य निकल आएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने डीसी से भी बात की है।
विज्ञापन
नगर परिषद से जुड़े एक अन्य मामले में शहर में कूड़ा उठाने वाली टाटा एस गाड़ियों का आजकल कर्मचारी द्वारा घूमने-फिरने के लिए प्रयोग करने का मामला सामने आया है। नगर परिषद का एक चालक टाटा एस गाड़ी को 19 जून की शाम को 5 बजे ले गया और साढ़े 10 बजे तक शहर में घुमाता रहा। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से इस बात का खुलासा हुआ है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक ने इसकी शिकायत नगर परिषद के ईओ से की है। नगर परिषद के ईओ ने चालक नरेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।