फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Jun 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
भट्टूकलां। क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ गांव बनमंदोरी में बैठक की गई। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गंाव के गणमान्य लोगों के साथ युवाओं ने भी नशे के खिलाफ चर्चा की और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। समाज सेवी विजय माचरा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे के आगोस में आकर युवा वर्ग की जिंदगी बर्बाद हो रही है। जिससे परिवार को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। युवा वर्ग इस प्रकार की लत में पड़ने से समाज को भी भारी नुकसान हो रहा है। नशे के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आवाज उठाकर प्रशासन को साथ लेकर चलना होगा। बैठक के बाद ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उपमंडलाधीश से मिलकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा और प्रशासन से सहयोग मांगा। जिस पर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने शिष्टमंडल को उनकी तरफ से जो भी सहयोग होगा देने का आश्वासन दिया। वहीं रविवार सांय उनके गांव बनमंदोरी में इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों के साथ एक बैठक करने का न्योता स्वीकार किया। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र, रामेश्वर, राकेश माचरा, दलीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed