फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नहर में आई 100 फुट दरार, 50 एकड़ खेतों में घुसा पानी

नहर में आई 100 फुट दरार, 50 एकड़ खेतों में घुसा पानी

Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
नहर में आई 100 फुट दरार, 50 एकड़ खेतों में घुसा पानी
टोहाना/कुलां। गांव जमालपुर शेखां के निकट फतेहाबाद ब्रांच नहर में शनिवार अलसुबह दरार आ गई। इससे 50 एकड़ खेतों में पानी घुस गया। गनीमत यह रही कि जल वितरण नहर जहां से टूटी थीं उसके निकट ही रतिया ब्रांच नहर बहती है। ऐसे में फतेहाबाद ब्रांच का पानी साथ की इस छोटी नहर में उतर गया। इससे किसानों को बड़े नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि शनिवार को कई दिनों बाद नहर में पानी छोड़ा गया था और पानी का बहाव इतना अधिक था यदि पानी साथ की रतिया ब्रांच नहर में न समाता तो किसानों को बड़ी समस्या हो सकती थी। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया और तत्काल प्रभाव से पानी पीछे से बंद करा दिया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना उच्चधिकारियों को दी गई। इसपर उच्चधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच शनिवार अलसुबह नहर को दुरुस्त करने का कार्य आरंभ कराया। कई घंटों की मशक्कत केे बाद शनिवार दोपहर बाद नहर के टूटे हिस्से को पाट कर इसे दुरुस्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने नहर टूटने का कारण पानी का तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव बताया है।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे फतेहाबाद वितरण नहर में जमालपुर शेखां-रहनवाली गांव के बीच पानी के तेज बहाव के चलते करीब 100 फुट चौड़ी दरार आने से नहर टूट गईं। इससे ओवरफ्लो नहर का पानी पास की 50 एकड़ भूमि में भराव हो गया। इसे लेकर किसान रघवीर सैनी, सूरजभान, श्योकर्ण आदि ने बताया कि हाल ही में खेतों में बुआई धान की पौधर व चरी के साथ ही उनके तूड़ी के कूप पानी में डूब गए हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे इसकी सूचना मिलते ही किसानों द्वारा मौके पर पहुंच अपने स्तर पर बांध लगाकर पानी खेतों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गईं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग के एसडीओ मदन लाल व जेई राजाराम द्वारा मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इसपर उन्होंने तत्काल ही पीछे से जलापूर्ति को बंद कराया। इसके बाद मजदूरों व जेसीबी मशीन की मदद से नहर के टूटे हिस्से को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार अलसुबह करीब पांच बजे हमें जमालपुर शेखां के निकट नहर टूटने की सूचना मिली थी। हमने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उसी वक्त हमने पीछे से पानी बंद करवा लेबर को बुलाकर मरम्मत कार्य आरंभ कर कई घंटों की मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त कर दिया है। इसके बाद जल्द ही जलापूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
- मदन लाल, एसडीओ सिंचाई विभाग टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed