{"_id":"5cfab1a6bdec22072f0a16ea","slug":"155993334317-fatehabad-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्करों के पसीने की सिंचाई से हरियाणा में खिल सके दस कमल : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्करों के पसीने की सिंचाई से हरियाणा में खिल सके दस कमल : मनोहर लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद । भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने की सिंचाई से पूरे प्रदेश में पहली बार दस कमल खिलाने का काम किया है। इसलिए सभी बीजेपी कार्यकर्ता ही सही मायनों में अभिनंदन एवं नमन के हकदार हैं। ये बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं पूर्व में बीजेपी जिलाध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूल्हानिया ने भी बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। समारोह को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सौ दिन के बाद विधानसभा चुनाव के भी संकेत दिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि साढ़े चार साल पहले बीजेपी सरकार ने सबसे पहले गुरुग्राम व फरीदाबाद निगम चुनाव देखे, फिर पंचायत, नगर परिषद व पालिकाओं के चुनाव लड़े और इसके बाद पांच निगम मेयर, जींद उपचुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीत देखी। हर चुनाव में बीजेपी का ग्राफ बढ़ता रहा है, यही पार्टी की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है और ये सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने इनेलो कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों को देश से कोई मतलब नहीं है, बल्कि इनके लिए सिर्फ सत्ता ही असली मतलब है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था और इसी नारे पर चलकर प्रदेश बीजेपी व सरकार ने जनता की उम्मीदों पर उतरने का काम किया। उन्होंने कहा कि नौकरियों और तबादलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। जात-पात की जगह पर हरियाणा एक-हरियाणवी की हमारी सोच को जनता ने भी स्वीकार किया।