फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नीट में टोहाना की इशिका ने पाया 70वां रैंक, परिवार में जश्न

नीट में टोहाना की इशिका ने पाया 70वां रैंक, परिवार में जश्न

Thu, 06 Jun 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
नीट में टोहाना की इशिका ने पाया 70वां रैंक, परिवार में जश्न
फतेहाबाद/टोहाना। नीट की परीक्षा में टोहाना की इशिका कामरा ने आल इंडिया में 70वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता के पीछे उसकी आठ घंटे की सेल्फ स्टडी और सोशल मीडिया से दूर रहने का निर्णय बड़ा अहम रहा। इशिका के शानदार प्रदर्शन पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। इशिका की दादी कृष्णा देवी, पिता राजकुमार कामरा उर्फ राजा, माता मंजू, बुआ आशा, ताऊ ओमप्रकाश, चाचा संजय ने मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। बेटी के शानदार प्रदर्शन को देख माता मंजू की आंखें भर आई तथा बेटियों को बचाने व पढ़ाने का आहन किया।
विज्ञापन

नया बाजार निवासी राज कुमार कामरा पुरानी सब्जी मंडी में फ्रूट कमीशन एजेंट का काम करते हैं और उनकी पत्नी मंजू गृहिणी हैं। राज कुमार कामरा की दो बेटियां है जिसमें बड़ी बेटी कनुप्रिया सीए बनकर कंपनी में काम कर रही है। छोटी बेटी इशिका कामरा ने 720 में 685 अंक लेकर देशभर में 70वां स्थान हासिल किया है। इशिका का सपना है कि वह आगे चलकर मौलाना आजाद कॉलेज से एमबीबीएस करके कार्डियो सर्जन बनना चाहती है।
विज्ञापन

यह है इशिका की सफलता का रहस्य
इशिका ने बताया कि उसके दसवीं में दस सीजीपीए तथा बारहवीं की परीक्षा मेडिकल में डीएवी स्कूल से 95 प्रतिशत अंकों से पास की। इशिका ने बताया कि उसने एम्स व जिप मेर की परीक्षा भी दी है, जिसका परिणाम अभी बाकी है। इशिका ने बताया कि उसने चंडीगढ़ की ऐलन कॉलेज से पढ़ाई की और 6-7 घंटे पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि उसकी इस सफलता के पीछे उसके बड़ों का आशीर्वाद व माता-पिता का सहयोग रहा है। इशिका ने बताया कि उसकी बहन कनुप्रिया की मेहनत को देखकर उसने इस कामयाबी को हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता ने बेटों से बढ़कर दिया प्यार
इशिका ने बताया कि वे दो बहने हैं लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें बेटों से भी बढ़कर प्यार दिया है। उसने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के समय एकांत माहौल में पढ़ाई करती थी। इशिका ने बताया कि सोशल मीडिया को उसने अब तक छुआ भी नहीं है जिसके चलते वह इस मुकाम तक पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed