{"_id":"5c6d99fcbdec225334438c64","slug":"151550686716-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 फरवरी को होगा किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ, 28 फरवरी को बैंक खातों में आएगी पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 फरवरी को होगा किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ, 28 फरवरी को बैंक खातों में आएगी पहली किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा खत्म होने से पूर्व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। योजना की समीक्षा के लिए कृषि एवं किसान कल्याण के आला अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और अभी तक योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि 28 फरवरी को पात्र परिवारों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी किसानों से आवेदन लेने उपरांत इन्हें निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, क्योंकि पोर्टल पर अपलोड करने की समय सीमा खत्म होने वाली है। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी गांव ऐसा नही छूटना चाहिए जहां योजना का लाभ ना पहुंचे, यदि ऐसा हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के लिए जिला से लगभग 65 हजार लाभार्थियों को योजना में शामिल किया जाना है। अभी तक लगभग 30 हजार किसानों से आवेदन भरवा लिए गए है। आवेदन लेने उपरांत इन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 50 टीमें लगाई गई है।
योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि फतेहाबाद खंड व जाखल खंड में अन्य खंडों के मुकाबले योजना की प्रगति कम है, इसलिए उन्होंने इन दोनों खंडों में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खंड स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए भी सभी व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि 28 फरवरी को पात्र परिवारों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि योजना को तय समयावधि में लागू करने के लिए 5-5 गांवों के क्लस्टर बनाए गए है। जिला के 245 गंावों में इस योजना के तहत फार्म भरवाए जाने हैं इसके लिए गांव स्तर पर टीम का गठन किया है। इन टीम की मॉनीटरिंग के लिए 52 क्लस्टर स्तर के अधिकारी लगाए गए है, जिनको पांच-पांच गांव दिए गए है। इसके अलावा 7 तहसील और उपतहसील स्तर पर भी प्रथम श्रेणी के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कमेटी की रिपोर्ट को रेंडमली चेक कर रहे है।