{"_id":"5b3d042a4f1c1bb9248b4885","slug":"151530725418-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति दौरा कार्यक्रम: डीसी व एसपी ने लिया तैयारियों व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति दौरा कार्यक्रम: डीसी व एसपी ने लिया तैयारियों व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 15 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सभी तैयारियां पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए।
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की एक टीम के साथ स्थानीय पुलिस लाइन, भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम, आईटीआई भोडिया खेड़ा, क्रिसेंट स्कूल, सिरसा रोड स्थित नई अनाज मंडी, दरियापुर फुटबाल अकादमी, रतिया रोड, भूना चंडीगढ़ रोड सहित अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया। डॉ. हरदीप सिंह ने लोक निर्माण विभाग व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों के रखरखाव व मरम्मत आदि कार्यों को शीघ्र पूर्ण करे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी आवश्यक पुख्ता प्रबंध सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर टीम वर्क की भावना से कार्य करे। अधिकारियों ने हैलीपेड व सभा स्थल के बारे में भी विस्तार से विचार विमर्श किया।