{"_id":"5a9c3d5e4f1c1b5e6e8b8841","slug":"151520188766-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चलाया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चलाया लंगर
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर के टोहाना रोड के निकट शक्ति नगर में रविवार को शक्ति सेवा सोसायटी द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 2 मार्च को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया और गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं द्वारा अरदास की गई। सेवादार सिमरजीत सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से श्री अखंड पाठ साहिब जी का प्रकाश किया गया था। जिसका आज भोग डाला गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति के लिए समस्त संगत के सहयोग से हर साल धामक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह सहित काफी संख्या में संगत उपस्थित थी।