{"_id":"596e5b864f1c1bdb578b49a4","slug":"151500404614-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार से लूटी गई 45 हजार की नगदी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार से लूटी गई 45 हजार की नगदी, मामला दर्ज
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार से लूटी गई 45 हजार की नगदी, मामला दर्ज
फतेहाबाद।
गांव रहनखेड़ी के पास बीती रात कार सवार युवकों द्वारा एक बाइक सवार से मारपीट करने और 45 हजार की नगदी छीनने का मामला सामने आया है। बाइक सवार ने इस संबंध में पहले कुलां चौकी और बाद में भूना चौकी में शिकायत की। जिस पर भूना पुलिस ने धारा 379 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में नन्हेड़ी निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह ट्यूबवेल लगाने का काम करता है और कई दिन से अपनी पत्नी स्वर्णकार, पुत्र अनमोल और चचेरे भाई जसवीर के साथ हांसी में ट्यूबवेल का काम करने गया हुआ था। बीती रात वह सभी के साथ बाइक पर अपने गांव आ रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे उसने लहरियां के पास पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया और इस दौरान एक कार वहां खड़ी थी। उसने बताया कि तेल डलवाने के बाद जब वह लहरियां से रहनखेड़ी के रास्ते पर पहुंचा तो वही कार पीछा करते हुए आई और जबरन उनका बाइक रुकवाकर कार सवार युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसका आरोप है कि युवकों ने उससे 45 हजार रुपये की नगदी छीनी और फरार हो गए। इसके बाद वे कुलां चौकी में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने मौकास्थल देखकर एरिया भूना चौकी होने का कह दिया, जिसके बाद वह भूना आया और पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।