फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद व सिरसा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 24 को बराला कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

फतेहाबाद व सिरसा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 24 को बराला कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद व सिरसा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 24 को बराला कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन 24 फरवरी को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के टोहाना स्थित कार्यालय पर धरना देगी। धरने की तैयारियों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की मीटिंग बलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। उनकी मुख्य मांगों में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, 18 हजार मासिक न्यूनतम वेतन, वर्दी और धुलाई भत्ता, काम के औजार देने, पीएफ, ईएसआई लागू करने, तमाम सरकारी अवकाश देने पर बेगार बंद करना आदि शामिल है।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपप्रधान मदन सिंह ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की सरकार द्वारा की गई घोषणा को भी अभी तक लागू नहीं किया गया। आंदोलन के दबाव सरकार ने 13500 वेतन बढ़ोतरी, साल में 4 वर्दी व सभी सरकारी अवकाश देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक कुछ भी लागू नहीं किया गया। इसके खिलाफ तमाम ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में रोष है। अपनी मांग मुद्दों को लेकर के सिरसा व फतेहाबाद जिला के तमाम सफाई कर्मचारी 24 फरवरी को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। प्रदर्शन के माध्यम से सफाई कर्मचारी आयोग चेयरमैन द्वारा 4 जुलाई को की गई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों संबंधी घोषणाओं का नोटिफिकेशन जारी करने, ग्रामीण कर्मचारियों को रेगुलर रूप का दर्जा देने, स्थायी काम का स्थायी रोजगार, समान काम समान वेतन का फार्मूला लागू करने, जब तक रेगुलर नहीं किया जाता तब तक 18 हजार न्यूनतम वेतन देने, विभाग की तरफ से हाजरी कार्ड, पहचान पत्र जारी करने, हाजिरी कार्ड पर ग्राम सचिव या अन्य किसी कर्मचारी अधिकारी को सफाई कर्मचारी की हाजिरी लगाने का अधिकार देने, सरपंच द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से करवाई जा रही बेगार पर रोक लगाने, ग्रामीण कर्मचारियों को सफाई सुरक्षा के दायरे में शामिल करने सहित अनेक मांगों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed