फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लोकसभा चुनावों में आचार संहिता की उल्लघंन होने पर वीडियो बनाकर एप पर डाल सकेंगे लोग

लोकसभा चुनावों में आचार संहिता की उल्लघंन होने पर वीडियो बनाकर एप पर डाल सकेंगे लोग

Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में आचार संहिता की उल्लघंन होने पर वीडियो बनाकर एप पर डाल सकेंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। लोकसभा चुनावों के दौरान अगर कोई प्रत्याशी या समर्थक आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो आम लोग इसका वीडियो बनाकर एक विशेष एप सी-विजिल नामक एप पर डाल सकते हैं। इसके माध्यम से जागरूक मतदाता आचार संहिता की उल्लंघना का वीडियो अपलोड कर सकेंगे, जिसके बाद उड़नदस्ता निर्धारित स्थान पर जाकर जांच करेंगे और यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित उम्मीदवार व दल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक दौरान दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली मतदान पर्ची अपने आप में मतदाता का पहचान पत्र है, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों के एजेंट इन्हें बंटवाना सुनिश्चित करें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है इसलिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इन सूचियों का अवलोकन कर लें और किसी भी त्रुटि की सूचना समय रहते चुनाव कार्यालय व संबंधित अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों के एजेंट 23 फरवरी तक मतदान केंद्रों के संबंध में अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता के लिए 23 व 24 फरवरी को मतदान केंद्रों पर चलाए जाने वाले विशेष अभियान के अतिरिक्त ग्राम सचिवालय, चौपाल, नगरपालिका तथा वार्डों इत्यादि सार्वजनिक स्थलों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करके कोई भी नागरिक मत के बारे में जानकारी ले सकता है। इस अवसर पर बीडीपीओ अनुभव मेहत्ता, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी से हंसराज सचदेवा, जगदीश राय शर्मा, राजेंद्र कुमार बीडीपीओ, इनेलो से भरत सिंह, आम आदमी पार्टी से सुशील कुमार, मंगल, राजेंद्र सिंह, बाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed