{"_id":"5c6c5a68bdec2211d240c831","slug":"141550604904-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से शिवनगर वासियों को राहत, होंगी दूध की डेयरियां बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट से शिवनगर वासियों को राहत, होंगी दूध की डेयरियां बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट से शिव नगर वासियों को राहत, दूध की डेयरियां होंगी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पिछले काफी सालों से डेयरियों की गंदगी से परेशान शिव नगर के निवासियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने शिव नगर के डेयरी संचालक की याचिका को खारिज करते हुए यहां से डेयरियां बंद करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश से शिव नगर वासियों में खुशी का माहौल है और आज शिव नगर के निवासी नगर परिषद के सचिव से मिले। सचिव ने जल्द डेयरियां हटाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव नगर में बनी डेयरियां यहां के लोगों के लिए नासूर बनी हुई थी। डेयरी संचालक गोबर और अन्य गंदगी गलियों में फेंक देते थे, जिससे नालियां और सीवरेज भी रुक जाता था। इसको लेकर शिव नगर के लोगों ने 2015 में एसडीएम को शिकायत की थी। 10 जुलाई 2015 को एसडीएम ने डेयरियां बंद करने के आदेश दे दिए। आदेशों के बाद यहां पर डेयरियां तो बंद हो गई, लेकिन डेयरी संचालक भारत भूषण ने इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में रिविजन पेटीशन डाल दी। यहां पर भी कोर्ट ने अपने आदेशों में डेयरी को हटाने के आदेश दिए और भारत भूषण की याचिका रद्द कर दी। इसके बाद भारत भूषण हाईकोर्ट में चला गया और अब हाईकोर्ट ने भी भारत भूषण की याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया और डेयरी हटाने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद शिवनगर के निवासियों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को शिवनगर के लोग नगर परिषद के सचिव से मिले और हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर डेयरियों को बंद करने की मांग की। सचिव ने डेयरियां जल्द बंद करने का आश्वासन दिया है।