फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पांच लाख रूपये लेकर प्लाट ना दिलवाने का आरोप, दो प्रोपर्टी डीलर नामजद

पांच लाख रूपये लेकर प्लाट ना दिलवाने का आरोप, दो प्रोपर्टी डीलर नामजद

Sun, 17 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रूपये लेकर प्लाट ना दिलवाने का आरोप, दो प्रोपर्टी डीलर नामजद
पांच लाख रुपये लेकर प्लाट न दिलवाने का आरोप, दो प्रॉपर्टी डीलर नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर तीन निवासी एडवोकेट भारत भूषण गर्ग ने शहर के दो प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र और अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट भारत भूषण गर्ग ने आरोप लगाया कि सितंबर 2017 में को उसने प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र से एक शोरूम के प्लाट का सौदा किया था। गर्ग का आरोप है कि राजेंद्र ने बताया ये प्लाट भट्टू रोड निवासी अजय का है। गर्ग ने आरोप लगाया कि इस प्लाट के एवज में प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए लेकिन प्लाट देने में आनाकानी करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई बार जब उसने पैसे मांगे तो उसे बहाना बनाकर टाला गया। जिसके बाद आखिरकार उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 406 एवं 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed