फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नगरपरिषद व दमकल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

नगरपरिषद व दमकल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Sat, 22 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगरपरिषद व दमकल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद व अग्निशमन सेवा के कर्मचारी 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन राजाराम टाक ने किया। शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों में ओमप्रकाश लोट, जगदीश बड़ोपल, सतबीर सहारण, महेन्द्र सिंह फायरमैन रहे।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, ब्लाक प्रधान प्रदीप यादव ने सुबह 7 बजे नगरपरिषद व दमकल विभाग के कर्मचारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बिठाया। शाम 7 बजे सभी कर्मचारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त की जाएगी। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लोट ने बताया कि कर्मचारियों ने पहले भी हड़ताल की थी, जिसके बाद सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत में सरकार ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए इन्हें लागू करने का वायदा किया था। सरकार ने कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी की और किए गए वायदे पूरे नहीं किए। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई लडने का बिगुल बजाया है। इसके तहत 1 अक्तूबर को मशाल जलूस निकाला जाएगा वहीं कर्मचारी 3 से 5 अक्तूबर को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। अगर सरकार ने फिर भी उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो यह हड़ताल लम्बी चल सकती है जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान कृष्णा पूनियां, पूनमचंद रत्ति, ब्रह्मपाल, हरियाणा अग्निशमन सेवा संघ के प्रधान राजेंद्र सिणद व मेहर सिंह ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed