{"_id":"5acd0b634f1c1b573e8b46ce","slug":"141523387235-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट से पटाखे बजाकर कर रहे थे लोगों को परेशान, पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट से पटाखे बजाकर कर रहे थे लोगों को परेशान, पुलिस ने किया काबू
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर में सोमवार देर रात को बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर माडल टाऊन में लोगों की नींद खराब कर रहे दो युवकों को शहर पुलिस ने लालबत्ती चौक से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने हुड़दंगबाजी का केस दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उनको जमानत मिल गई। पुलिस ने उनके बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाते हुए हुड़दंगबाजी करते हुए जा रहे थे। जिससे माडल टाऊन निवासियों की नींद हराम हो गई। किसी ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही शहर पुलिस की दो जिप्सियां युवकों के पीछे लग गई और उनको लालबत्ती चौक पर दबोच लिया गया। दोनों की पहचान टोहाना के गांव ललौदा निवासी गुरचरण व विक्रम के रूप में हुई है। यह दोनों युवक शहर के एक पीवीआर में मुवी देखने आए थे और बाद में शहर में बुलेट से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करने लगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हुड़दंगबाजी का केस दर्ज करके उनका बुलेट बाइक भी जब्त कर लिया। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनको जमानत मिल गई। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बुलेट से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां उनको जमानत मिल गई है।