{"_id":"5ab544f74f1c1ba2238b6d86","slug":"141521829111-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन में कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन व पर्यावरण सेल के चेयरमैन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन में कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन व पर्यावरण सेल के चेयरमैन का स्वागत
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला बार एसोसिएशन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन एडवोकेट नवीन शर्मा व पर्यावरण सेल के चेयरमैन संजय भारद्वाज के पहुंचने पर स्वागत किया गया। वकीलों को संबोधित करते हुए नवीन शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की कि वह नए वकीलों को 5 साल तक स्टाईफंड की व्यवस्था करवाने के साथ-साथ नए वकीलों को 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन भी दे। ताकि नए वकील वकालत के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सके।
इससे पूर्व जिला कांग्रेस लीगल सेल के प्रधान सीताराम बैनीवाल ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वकीलों की उक्त दो मांगे पूरी नहीं करती तो कांगे्रस को अपने चुनाव घोषणा पत्र पर इन मांगों को शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर बार प्रधान संजय तनेजा, सचिव ईश्वर सिहाग, उपप्रधान विष्णु डारा, सह-सचिव अजय शर्मा, एडवोकेट अशीष वशिष्ठ, महावीर वोहरा, प्रवीन राणा, जोगिन्द्र राणा, एसएस थिन्द, सुशील बिश्नोई, माधोराम, सुभाष बिश्नोई, जोगिन्द्र सिंह, संत कुमार एडवोकेट, नरेश सरदाना, भवानी सिंह, विरेन्द्र सिवाच सहित अनेक एडवोकेट उपस्थित थे।