{"_id":"5efe1c798ebc3e43323657d2","slug":"14-police-have-quarntine-fatehabad-news-rtk5622113140","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 पुलिस कर्मी हुए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 पुलिस कर्मी हुए क्वारंटीन
विज्ञापन
बस स्टैंड चौकी में क्वारंटीन पुलिस कर्मी दूर से शिकायकर्ता की बात सुनते हुए।
- फोटो : Fatehabad
बस स्टैंड चौकी पर तैनात हेडकांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वहां तैनात 14 पुलिस कर्मचारियों को चौकी में ही क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा संपर्क में आए बस स्टैंड चौकी और शहर थाना प्रभारी व स्टाफ के 54 लोगों की सूची तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाम को बस स्टैंड चौकी के 14 तथा शहर थाना के 40 लोगों के सैंपल लिए। इनके सैंपल लैब में भेज दिए हैं। बस स्टैंड चौकी पर इसके चलते वीरवार को कामकाज बंद कर रहा, चौकी पर आने वाले लोगों को शहर थाना में भेजा गया।
पॉजिटिव पुलिस कर्मचारी को ले जाया गया सिरसा अस्पताल : राजस्थान से आने के बाद तबीयत खराब होने के कारण हैंड कांस्टेबल ने दो दिन पहले सैंपल दिया था। बुधवार को वह ऑफ होने के कारण घर चला गया। बुधवार रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सूचना एसडीएम फतेहाबाद को दी। एसडीएम ने सिरसा एसडीएम को सूचना दी। हेडकांस्टेबल को घर से ही सिरसा के अस्पताल ले जाया गया।
स्टोर संचालकों की निकलवाई कॉल डिटेल : स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर जवाहर चौक में पॉजिटिव आए स्टोर संचालक व उसके दो बेटों के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। करीब 20 जून से 29 जून तक कॉल करने वालों की विभाग कॉल डिटेल निकलवाई है। इनसे स्वास्थ्य विभाग की टीम बात करेगी और पूछेगी कि क्या वह इनके संपर्क आए थे अगर आए थे तो स्वास्थ्य विभाग उनकी स्क्रीनिंग करेगा। लक्षण मिलने या फिर हाई रिस्क संपर्क मिलने पर विभाग सैंपल लेगा। वहीं बुधवार को संपर्क में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग की टीम इनके संपर्क में आए लोगों की भी सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय में हलचल, पांच के लिए सैंपल : हिसार डीपीआरओ कार्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फतेहाबाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यालय में वीरवार को हलचल रही। हिसार डीपीआरओ कार्यालय का कर्मचारी का भाई फतेहाबाद के कार्यालय में तैनात है। पॉजिटिव पाया गया कर्मचारी कुछ दिन पहले घर आया था। सुरक्षा को देखते हुए डीपीआरओ कार्यालय के पांच कर्मचारियों ने सैंपल दिए। इनकी शुक्रवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
दो लोगों ने दी कोरोना को मात : वीरवार को कोरोना को मात देकर दो मरीज घर पहुंच गए हैं। टोहाना निवासी प्रेम के ठीक होने के बाद अग्रवाल धर्मशाला के बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर से छुट्टी दी गई है। इसके अलावा जाखल निवासी अशोक के ठीक होने के बाद अग्रोहा मेडिकल से छुट्टी दी गई है। वीरवार को जिला में कुल 121 मरीजों में से 92 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रही है। इन लोगों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग बहुत जरूरी है, ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों से भी अपील है कि वह अगर किसी पॉजिटिव केस के संपर्क में आए हैं तो विभाग को सूचना दें। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।