फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 complaints were received in the Samadhan camp, 8 were resolved

Fatehabad News: समाधान शिविर में आईं 14 शिकायतें, 8 का हुआ निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
14 complaints were received in the Samadhan camp, 8 were resolved
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनती उपायुक्त मनदीप कौर। 
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वीरवार को कुल 14 शिकायतें आई, जिनके निवारण के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर रोज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का पंजीकरण करके संबंधित विभाग को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके पश्चात प्रतिदिन आने वाली समस्याओं का पूरा ब्योरा मुख्य सचिव को भेजा जाता है। समाधान शिविर में अधिकतर नागरिक परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, जमीनी विवाद, पेयजल व सीवरेज आदि से संबंधित समस्याएं लेकर आ रहे हैं, जिनका प्राथमिकता के तौर पर निवारण हो रहा है। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी, एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी संजय बिश्नोई, सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed