{"_id":"61914368d474e3300b435384","slug":"134a-students-are-not-taking-interest-in-admission-so-far-only-9-applications-fatehabad-news-hsr61686635","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : दाखिले में विद्यार्थी नहीं ले रहे रुचि, अब तक सिर्फ 9 फीसदी आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : दाखिले में विद्यार्थी नहीं ले रहे रुचि, अब तक सिर्फ 9 फीसदी आवेदन
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजी स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की रुचि नहीं है। आधा सत्र बीतने के बाद आवेदन मांगने पर छात्र और अभिभावक रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, ये ही कारण है कि जिले में अब तक मात्र 9 प्रतिशत आवेदन हुए हैं जबकि सीटें 5162 है।
शिक्षा विभाग ने आवेदन कम आने पर तारीख बढ़ा दी है, अब छात्र 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं यानी की 10 दिन बढ़ा दिए हैं। लेकिन सीटों के मुकाबले 50 फीसदी आवेदन भी आने मुश्किल है। जिले में 234 स्कूलों ने 5162 खाली सीटों की रिपोर्ट दी है। 134 ए के तहत विद्यार्थी को दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। विद्यार्थी बीपीएल श्रेणी से होना चाहिए या फिर दो लाख से कम आय होनी चाहिए। विद्यार्थी को आवेदन के दौरान रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार नंबर तथा पिछली कक्षा का परीक्षा परिणाम भी अपलोड करना होगा।
ये हैं कक्षाओं में खाली सीटें
खंड दूसरी तीसरी चौथी पांचवीं छठी सातवीं आठवीं नौवीं दसवीं ग्यारहवीं बारहवीं
भट्टूकलां 66 69 64 66 63 60 56 48 57 44 62
टोहाना 159 154 147 136 107 91 96 77 66 67 95
रतिया 121 115 94 62 40 31 41 31 43 28 20
जाखल 18 19 11 12 13 8 14 11 9 5 11
फतेहाबाद 220 243 180 162 159 162 156 129 129 121 98
भूना 83 91 79 60 58 69 61 55 68 65 107
कुल 667 691 575 498 440 421 424 351 372 330 393
ये रहेगा दाखिला को लेकर शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर तक
पात्र छात्रों की परीक्षा 5 दिसंबर को होगी आयोजित
शिक्षा विभाग 10 दिसंबर को जारी करेगा परीक्षा परिणाम
पहला ड्रॉ 13 दिसंबर को होगा जारी
दाखिले 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक होंगे
कोट
134 ए के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में करीब 5162 सीटें हैं।
विज्ञापन
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी