{"_id":"5c87f50bbdec2213ea53804d","slug":"131552413963-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने राजनीतिक दलों को दिए आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने राजनीतिक दलों को दिए आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दल करें आचार संहिता का पालन : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल और उम्मीदवार जाति, धर्म और भाषा, समुदाय में तनाव पैदा करने जैसा कोई कार्य नहीं करेंगे। भाषण और प्रचार में घृणा की भावना उत्पन्न करने पर दल और उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि यह आदेश जारी किए गए हैं कि विज्ञापन में सैनिकों की तस्वीर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को होर्डिंग्स, फलैक्स और बैनर लगाने के लिए स्थान निर्धारित करके दिए जाएंगे, इन चिह्नित स्थानों के अलावा किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री चस्पा नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर न बजाए। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में डीआरओ राजेश कुमार, चुनाव तहसीलदार चंद्रभान, कानूनगो राजकुमार, राजेंद्र बीडीपीओ, हंसराज सचदेवा, भरत सिंह, भीम सैन नारंग सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।