{"_id":"5c27ce9ebdec2257057f3114","slug":"131546112670-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मास्टर ट्रैनर्स द्वारा कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपेट का दिया जा रहा है प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मास्टर ट्रैनर्स द्वारा कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपेट का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भारत निर्वाचन के आदेशों की अनुपालना में उपायुक्त एंव जिला निर्वांचन अधिकारी डॉ जेके आभीर के निर्देशानुसार ईवीएम मास्टर ट्रैनर्स द्वारा जिला के सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण पटवार भवन में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिसंबर से प्रारंभ किया गया था, जिसमें अधिकतर विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। पटवार भवन में यह प्रशिक्षण आगामी 4 जनवरी 2019 तक चलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दियें है कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण दिलवाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेनिंग प्राप्त नहीं की है तो वे आगामी 4 जनवरी तक ईवीएम का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर सकते है।
उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों व शिक्षकों की ईवीएम व वीवी पेटस से संबंधित ट्रेनिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दयानंद सिहाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी शीघ्र ही ब्लॉक वाईज ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शैड्यूल तैयार करके ट्रैनिंग आयोजित करवाएगें। उन्होंने बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने उपरांत प्रत्येक गांव व कस्बा में भी ईवीएम व वीवीपेट जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आम जनता को ईवीएम की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा।