फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राज्य में खाकी कार्डधारकों को एलपीजी कनेक्शन पर अब मिलेगी 1600 रूपये की सब्सिडी

राज्य में खाकी कार्डधारकों को एलपीजी कनेक्शन पर अब मिलेगी 1600 रूपये की सब्सिडी

Wed, 05 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
राज्य में खाकी कार्डधारकों को एलपीजी कनेक्शन पर अब मिलेगी 1600 रूपये की सब्सिडी
खाकी कार्ड धारकों को एलपीजी कनेक्शन पर मिलेगी 1600 रुपये सब्सिडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, केरोसिन मुक्त योजना के साथ-साथ ओपीएच राशन कार्डों पर 1600 रुपये की सब्सिडी देकर गैस कनेक्शन जारी करने की योजना बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह जांगु, खाद्य पूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कोई भी परिवार गैस कनेक्शन से वंचित न रहे इसके लिए अधिकारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता के आधार पर काम करें और 26 जनवरी तक वंचित परिवारों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला के उपायुक्तों से उक्त योजनाओं की प्रगति बारे भी समीक्षा की और निर्धारित अवधि में डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार राज्य में सभी ओपीएच राशन कार्ड धारकों जो अभी तक गैस कनेक्शन से वंचित हैं, उन्हें बीपीएल राशन कार्ड धारकों की तरह ही सब्सिडी पर गैस कनेक्शन दिए जाने हैं। सरकार द्वारा सभी खाकी राशन कार्ड धारकों को 1600 रुपये कि सब्सिडी प्रत्येक गैस कनेक्शन पर दे रही है। उपभोक्ता को केवल 633 रुपये विभिन्न चार्जिज (जैसे होज पाइप, इंस्टालेशन, पंजीकृत फीस व गैस कॉपी) देने होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह जांगु ने कहा कि जिन लोगों ने बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए अपने आवेदन दे रखे हैं, ऐसे सभी लोगों के घर ग्राम सचिव और सक्षम युवाओं की टीम जाकर सर्वे कर रही है। उन्होंने लोगों से सर्वे के कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया है। इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने गलत ढंग से बीपीएल श्रेणी का लाभ ले रखा है और यदि सर्वे के दौरान यह पाया जाता है कि लाभार्थी बीपीएल श्रेणी के लिए पात्र नहीं है तो उसका नाम बीपीएल सूची से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed