फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुलिसकर्मी के बेटे ने दोस्त के साथ पी बीयर, फिर लगाया नशे का इंजेक्शन, ओवरडोज के चलते मौत

पुलिसकर्मी के बेटे ने दोस्त के साथ पी बीयर, फिर लगाया नशे का इंजेक्शन, ओवरडोज के चलते मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के बेटे ने दोस्त के साथ पी बीयर, फिर लगाया नशे का इंजेक्शन, ओवरडोज के चलते मौत
पुलिसकर्मी के बेटे ने दोस्त के साथ पी बीयर, फिर लगाया नशे का इंजेक्शन, ओवरडोज के चलते मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के सुंदर नगर निवासी एक युवक की नशे की ओवरडोज लेने के कारण मौत हो गई। युवक पिछले दो महीने से नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल था। वहां से वापस लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ फिर से नशा करने लगा। शुक्रवार को दोस्तों के साथ बीयर पीने के बाद नशे का इंजेक्शन भी लगाया जिसका ओवरडोज लेने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक पुलिस लाइन में तैनात एएसआइ नेकीराम का बेटा है। शहर पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर इत्फाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि में मौत का कारण नशा है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों को पता चल पाएगा।
मामले के अनुसार शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि सुंदर नगर निवासी 25 वर्षीय अलपेश नशा लेने का आदी था। नशा छुड़वाने के लिए परिवार के लोगों ने सिवानी के धनौटी में दाखिल करवाया था। यहां पर करीब दो महीने तक दाखिल रहा। तीन-चार दिन पहले ही मृतक अलपेश सिवानी से वापस घर आया था। बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ चला गया। दो-तीन जगह मिलकर बीयर पी है और बताया जा रहा है कि गांव अहरवां में आकर नशा का इंजेक्शन भी लगाया है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे हिसार के अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-------------
एसपी सिरसा ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, कहा नशे ने पुलिस कर्मी का घर भी नहीं छोड़ा
इस घटनाक्रम के सोशल मीडिया पर आने के बाद सिरसा के एसपी हामिद अख्तर ने फेसबुक पर इस मामले को इंगित करते हुए पोस्ट किया कि नशा हर घर पर दस्तक दे रहा है। खुद भी सेफ रहिए और अपनों को भी सेफ रखिए। चाहे पुलिस वाले का घर हो या पत्रकार का, चाहे बिजनेस मैन हो या आम घर, इस नशे से फिलहाल कोई भी सुरक्षित नहीं है। मालूम हो कि एसपी सिरसा ने जब से कार्यभार संभाला है तब से नशे के खिलाफ मुहिम चला रखी है। अब तक नशे के काफी तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed