फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं आज से

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं आज से

Wed, 07 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं आज से
बोर्ड की परीक्षाएं आज से, टोहाना ब्लाक में 20 परीक्षा केंद्र बनाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इसको लेकर सुपरिंटेंडेंट गजराज सिंह ने बस स्टेंड रोड स्थित केएम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य पूनम सोनी, स्कूल निदेशक रमेश कुमार, एचओडी राहुल कुमार भी उपस्थित रहे। सुपरिंटेंडेंट को प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में परीक्षा को नकल रहित किया जाए इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वह परीक्षा के समय आन कर दिए जाएंगे। इस बार परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस सुरक्षा को मुस्तैद कर दिया है।
स्कूल प्राचार्य पूनम सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की तरफ से केएम स्कूल में दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा को लेकर सैंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सुपरिंटेंडेंट के तौर पर गजराज सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया है। स्कूल में मौजूद सुविधाओं बारे उन्हें अवगत करवा दिया है। स्कूल अध्यापक भी इस परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए प्रशासन के साथ है। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरों को आन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुपरिंटेंडेंट गजराज सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जांच कर ली गई है तथा केंद्र पर परीक्षा को नकलरहित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है। किसी भी प्रकार से परीक्षा में नकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बलवान गिल ने बताया कि टोहाना ब्लाक में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र में 300 के लगभग बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर एक सुपरिंटेंडेंट के अलावा आबजर्वर लगाया गया है। इसके अलावा हर सुपरिंटेंडेंट को निर्देश दिए गए हैं कि वो पुलिस प्रोटेक्शन के लिए संबंधित थाने में एप्लीकेशन दे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलरहित करने के लिए एसडीएम कार्यालय फ्लाईंग, बीईओ फ्लाइंग, डीईओ फ्लाइंग के अलावा बोर्ड की फ्लाइंग भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed