{"_id":"5a9ae8e84f1c1bef7b8ba5ef","slug":"131520101608-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब का अपमान करने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब का अपमान करने के आरोपी पर केस दर्ज
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब का अपमान करने के आरोपी पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष बढ़ने का मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। गौरतलब है कि इसी मांग को लेकर समाज के लोगों ने एसडीएम टोहाना के नाम ज्ञापन देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम ने ज्ञापन के बाद शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था और शिकायत को तुरंत प्रभाव से डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा को मार्क कर दी।
एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में राजेश वाल्मीकि ने बताया था कि संजय द्विवेदी नाम से फेसबुक पर एक आईडी बनी हुई है, जिसने यह गलत हरकत की है। इसके बाद से समाज के लोगो में रोष पनप गया है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत फोटो फेसबुक पर डालने वाले आरोपी को पुलिस सहारनपुर से लेकर आई थी, उसी प्रकार संविधान निर्माता का अपमान करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए ताकि दोबारा कोई ऐसा न कर सके। पुलिस ने इस संबंध में संजय द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।