फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1315 cases pending due to not having full time consumer forum president for two years

Fatehabad News: दो साल से पूर्णकालिक उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष न होने से लटके 1315 मामले

Wed, 15 Mar 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
1315 cases pending due to not having full time consumer forum president for two years
फतेहाबाद। फतेहाबाद की जिला अदालत में पिछले दो साल तक उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति न होने से उपभोक्ताओं को न्याय की दरकार थी। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण उपभोक्ता न्याय का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 15 दिन पहले ही उपभोक्ता फोरम को नए अध्यक्ष मिले हैं तो उपभोक्ताओं को अब न्याय की आस भी जगी है।
विज्ञापन

विश्व में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है, पहला विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 1983 को मनाया गया था। इसके बाद से लगातार हर वर्ष इस दिवस को मनाया जाता है और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन


सुनवाई में लंबा समय लग रहा था
फतेहाबाद जिले में स्थित उपभोक्ता फोरम में पिछले दो सालों से उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई। यही कारण है कि उपभोक्ताओं को समय पर न्याय नहीं मिल रहा है। पहले दो साल कोरोना काल में निकल गए और कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इस दौरान उपभोक्ता फोरम में केस तो बढ़े, लेकिन सुनवाई कम हुई। फिलहाल उपभोक्ता फोरम में 1315 केस पेंडिंग पड़े हैं और उपभोक्ताओं को न्याय की आस है। गौरतलब है कि उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष के अलावा दो सदस्य होते हैं। इनमें अगर अध्यक्ष या एक सदस्य भी हो तो उपभोक्ता मामले की सुनवाई व निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन बिना अध्यक्ष के निर्णय नहीं लिया जा सकता। फतेहाबाद में पहले उपभोक्ता फोरम का अतिरिक्त कार्यभार सिरसा उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष के पास था, वह केवल शुक्रवार को ही सुनवाई केे लिए आते हैं, जिस कारण उपभोक्ताओं की सुनवाई में लंबा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति से पांच केसों की सुनवाई हुई
फतेहाबाद में 15 दिन पहले ही उपभोक्ता फोरम के नए अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति हुई है। जिससे अब उपभोक्ताओं को न्याय की उम्मीद भी जगी है। उपभोक्ता फोरम में अभी तक पांच केसों की सुनवाई हुई है, जिनको डिसमिस किया गया है। अब लगातार केसों की सुनवाई हो रही है केसों का निपटारा होने की उम्मीद बंधी हुई है।

....उपभोक्ता फोरम में कई केस अभी भी पेंडिंग पड़ेे हैं। मैंने स्वयं कई केस लगा रखे हैं, लेकिन उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। पहले कोरोना के कारण केस नहीं लग पाए और अब स्थायी नियुक्ति हुई है तो केस जल्द से जल्द निपटने की उम्मीद जगी है।


-अजय बेनीवाल, अधिवक्ता, जिला अदालत।

....उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण उपभोक्ताओं को न्याय नहीं मिल रहा था। इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा गया तो अब जाकर स्थायी नियुक्ति हुई है। उम्मीद है कि अब उपभोक्ताओं को जल्द न्याय मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं व अधिवक्ताओं को भी राहत मिलेगी।
-लवप्रीत मेहता, वित्त सचिव जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed