फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 thousand students will not be able to go to school, no vaccine

13 हजार विद्यार्थी नहीं जा पाएंगे स्कूल, नहीं लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
13 thousand students will not be able to go to school, no vaccine
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती छात्रा हिमानी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले जिले के 13 हजार विद्यार्थी अभी स्कूल नहीं जा पाएंगे। एक फरवरी से स्कूलों में कक्षा दसवीं से बारहवीं शुरू हो रही है। लेकिन 71.37 फीसदी विद्यार्थियों ने ही टीकाकरण करवाया है। 47 हजार विद्यार्थियों में से 13 हजार 452 विद्यार्थियों ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। सरकारी स्कूलों के 72 फीसदी विद्यार्थी टीका लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में बार-बार कैंप लगाने के बावजूद छात्र टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना टीकाकरण में जाखल क्षेत्र पीछे है, यहां पर अधिकतर विद्यार्थी पंजाब क्षेत्र से आते हैं जो कि छुट्टियों के कारण आ ही नहीं रहे हैं। सोमवार से किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी भी शुरू हो जाएगी। 15 से 17 आयु वर्ग के पात्रों को कोवाक्सिन लग रही है। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगनी है।
विज्ञापन

55 हजार किशोरों में 47 हजार विद्यार्थी
15 से 17 आयु वर्ग के 55 हजार पात्रों के टीकाकरण का लक्ष्य लिया गया है। इसमें 47 हजार विद्यार्थी हैं जो कि 15 से 17 आयु वर्ग के हैं और कक्षा दसवीं से बारहवीं में पढ़ रहे हैं। जिले में अब तक 33 हजार 548 विद्यार्थियों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के 22 हजार छात्रों ने टीका लगवाया
सरकारी स्कूलों के 31 हजार 315 छात्रों का टीकाकरण होना है। इसमें से 22 हजार 545 छात्र टीका लगवा चुके है। 72 फीसदी विद्यार्थियों ने टीकाकरण करवाया है। हालांकि प्रदेश में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी टीकाकरण में 19वें नंबर पर है।
95 फीसदी गुरुजी लगवा चुके हैं टीका
जिले में सरकारी स्कूलों के 95 फीसदी शिक्षक व अन्य स्टाफ कोरोना वैक्सीन लगवा चुका है। शिक्षा विभाग के 4923 कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। इसमें से 4452 कर्मचारी दोनों डोज लगवा चुके है और 212 ने अभी पहली ही डोज लगवाई है।
50 हजार पात्रों की अभी दूसरी डोज ड्यू
जिले में अब तक 6 लाख 66 हजार 534 पात्र पहली डोज लगवा चुके हैं। दूसरी डोज 4 लाख 42 हजार 143 लोगों ने लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 50 हजार पात्रों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल पूरा होने के बावजूद लगवाने नहीं पहुंचे हैं।
कोट
करीब 20 हजार किशोरों को अभी टीका नहीं लगा है। स्कूलों मे कई बार कैंप लगा चुके है। जाखल क्षेत्र में टीका न लगवाने वाले किशोरों की संख्या ज्यादा है। 28 दिन बाद दूसरी डोज भी लगनी है। एक फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं और उस दौरान कोरोना टीकाकरण जरूरी है। ऐसे में उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा किशोर टीका लगवाने पहुंचेंगे।

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
टीकाकरण करवाने वाले को ही मिलेगा प्रवेश : डीईओ
एक फरवरी से स्कूल कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खुल रहे हैं। निजी स्कूलों से ज्यादा सरकारी स्कूल के विद्यार्थी टीका लगवा चुके है। सरकार के आदेश अनुसार स्कूल में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने टीकाकरण करवा रखा है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed