फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 deaths a day from Corona, 216 infected, 406 people recover

कोरोना से एक दिन में 13 मौतें, 216 संक्रमित, 406 लोग हुए स्वस्थ

Sun, 02 May 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
13 deaths a day from Corona, 216 infected, 406 people recover
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दो दिन में 19 मौतें हो चुकी है। कुल मौत का आंकड़ा 227 तक पहुंच गया है। फतेहाबाद के जगजीवनपुरा मोहल्ला में दो दिन पहले हुई पत्नी की मौत के बाद पति ने भी शनिवार शाम को दम तोड़ दिया। जिले में रविवार को 216 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि जिले में एक दिन में 406 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल 2250 मरीज सक्रिय हैं और करीब 2150 मरीज घरों में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

रविवार देर शाम आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव कुम्हारिया में 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव मानावाली निवासी युवक, शिव चौक निवासी युवक, भोड़िया खेड़ा निवासी युवक, सूर्या इंक्लेव और हुडा सेक्टर निवासी युवक, जवाहर चौक में 6 लोग, पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी, जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी युवक, सुंदर नगर निवासी युवक और भिरड़ाना निवासी युवती, एसआईआई बैंक के तीन कर्मचारी, गांव झलनियां निवासी एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में 72, टोहाना में 56, रतिया में 19, भट्टू में 9, बड़ोपल में 2, भूना में 43 और जाखल में 15 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इन संक्रमितों ने तोड़ा दम
फतेहाबाद के 66 वर्षीय व्यक्ति की शहर के निजी अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद के जगजीवनपुरा निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत
शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के 60 वर्षीय व्यक्ति की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
फतेहाबाद में 45 साल की महिला की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
फतेहाबाद के शिवनगर के 62 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत।
गांव नहला के 65 वर्षीय व्यक्ति की भूना के सरकारी अस्पताल में मौत।
गांव ढाणी सांचला के 54 वर्षीय व्यक्ति ने हिसार के निजी अस्पताल में तोड़ा दम।
फतेहाबाद के सेक्टर-3 की 54 वर्षीय महिला की हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत।
टोहाना के 66 वर्षीय बुजुर्ग की हिसार के प्राइवेट अस्पताल मेें मौत।
टोहाना की 45 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन में मौत।
भूना के 84 वर्षीय बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
गांव सुलीखेड़ा के 76 वर्षीय बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल में मौत।
टोहाना की 49 वर्षीय महिला की पंजाब के पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में मौत।
कोविड अस्पतालों में बेडों की स्थिति
बेड प्रकार कुल बेड खाली
बिना ऑक्सीजन 28 10
ऑक्सीजन बेड 154 56
आईसीयू ऑक्सीजन बेड 15 0
वेंटिलेटर 26 21
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों को चाहिए कि अगर कोई लक्षण दिख रहे हैं तो खुद को आइसोलेट कर लें और जांच करवाएं। घबराएं नहीं 95 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं सिर्फ सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed