फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1256 families of the district got registered to become Chirayu

Fatehabad News: चिरायु बनने के लिए जिले के 1256 परिवारों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Fri, 13 Oct 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
1256 families of the district got registered to become Chirayu
फतेहाबाद के सीएससी में आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते हुए संचालक
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत यानि चिरायु योजना में प्रदेश सरकार ने 1.80 से 3 लाख आय वाले परिवारों को भी शामिल किया है। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत फतेहाबाद जिले से 15 अगस्त को सीएम ने की थी। रजिस्ट्रेशन करवाने में सीएम सिटी करनाल के परिवार आगे निकले हैं। यहां के 2358 परिवारों ने 1500 रुपये ऑनलाइन देकर रजिस्ट्रेशन करवाया है। प्रदेश में अब तक 26384 परिवार रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में इस योजना में 8904 परिवार शामिल हैं, जबकि यहां पर 1256 परिवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर 18 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किया है। 15 अक्टूबर तक परिवार चिरायु योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड एक नवंबर से सक्रिय होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की सूची जारी की थी। योजना में शामिल इन परिवारों से कोई फीस नहीं ली जा रही है। लेकिन 1.80 से 3 लाख आय वाले परिवारों को हर साल 1500 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। संवाद
विज्ञापन


सीएससी संचालक भी कर सकते हैं भुगतान
चिरायु योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहले खुद ही ऑनलाइन भुगतान करना होता था। लेकिन अब कॉमन सर्विस सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। लाभार्थी सीएससी संचालक को नकद राशि देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में 1.80 लाख से 3 लाख आय वाले इन परिवारों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
जिला रजिस्ट्रेशन राशि जमा हुई
अंबाला 1735 26,02140
भिवानी 1072 16,08030
चरखीदादरी 408 61,2045
फतेहाबाद 1256 18,84055
गुरुग्राम 1186 17,79285
हिसार 2332 34,98210
झज्जर 1037 15,55755
जींद 1238 18,57060
कैथल 1430 21,45420
करनाल 2358 35,37330
कुरुक्षेत्र 1775 26,63055
महेंद्रगढ़ 1192 17,88675
नूंह 141 21,1545
पलवल 295 44,2680
पंचकूलां 359 53,8665
पानीपत 1211 18,16755
रेवाड़ी 950 14,25360
रोहतक 822 12,33105
सिरसा 1859 27,87780
सोनीपत 1130 16,94385
यमुनानगर 1786 26,79675
कुल 26384 39,576,055


चिरायु योजना में 1.80 से 3 लाख आय वाले परिवारों को भी शामिल किया गया है। जो परिवार इस योजना में शामिल हैं वह जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article