{"_id":"656a1d1e0ff5fcf72a0a2546","slug":"1250-acre-crops-of-two-villages-will-flourish-with-the-clean-water-of-the-sewerage-treatment-plant-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9118-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साफ पानी से लहलहाएंगी दो गांवों की 1250 एकड़ फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साफ पानी से लहलहाएंगी दो गांवों की 1250 एकड़ फसल
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले साफ पानी का सदुपयोग अब गांवों में फसलों की सिंचाई के लिए होगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ लगने वाले दो गांवों को इसका फायदा होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से 13 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है, ताकि इन गांवों में सिंचाई के लिए निर्बाध गति से पानी पहुंचाया जा सके। इस योजना पर कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।
फतेहाबाद शहर के खैरातीखेड़ा रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी साफ करके पहले आसपास के क्षेत्रों में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को ही पानी दिया जाता था। बारिश के दिनों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह से भर जाता है और यहां के किसान भी पानी लेने से इंकार कर देते हैं, जिस कारण इस पानी को रंगोई नाले में डालना पड़ता था। अब सरकार की सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जो पानी निकलेगा, उसको सिंचाई विभाग गांवों में फसल सिंचाई के लिए भेजेगा। इस योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर व गांव में बड़े-बड़े टैंक बनाए जाएंगे, ताकि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार, पानी का उपयोग कर सकें।
दो गांवों मानावाली व खैरातीखेड़ा को होगा फायदा
फतेहाबाद में सिंचाई विभाग की ओर से दो गांवों के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। गांव मानावाली व खैरातीखेड़ा के ग्रामीणों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत दोनों गांवाें की 1250 एकड़ जमीन तक पानी पहुंचाया जाएगा। इन किसानों के खेतों तक एसटीपी से शुद्ध हुए पानी को पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। सिंचाई की स्प्रिंकलर तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को सिचाई के लिए शुद्ध पानी देने की सस्ती दरें तय की जाएंगी। योजना के तहत एसटीपी से पाइप लाइन बिछाकर दोनों गांवों में सिंचाई विभाग की ओर से बड़े-बड़े पानी के टैंक बनाए जाएंगे। इसके बाद इन टैंकों से भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पानी की वेस्टेज कम होगी और घटते भू जलस्तर में भी सुधार होगा, क्योंकि किसान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी लेंगे तो तो उनको अनावश्यक रूप से ट्यूबवेल नहीं चलाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
कोटदो गांवों के लिए फिलहाल इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। इससे नहरी पानी की मांग भी कम होगी, साथ ही ट्यूबवेल कम चलने से भू-जलस्तर में भी सुधार होगा। वहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एकत्रित होने वाले पानी का भी सदुपयोग होगा।
-मनदीप बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग फतेहाबाद