फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1,217 families of the district got homes

Fatehabad News: जिले के 1,217 परिवारों को मिला आशियाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
1,217 families of the district got homes
गांव हुक्मावाली में प्रधानमंत्री आवास योजना से बना मकान। 
फतेहाबाद। जिले में गरीब परिवारों के ऐसे लोग जिनके पास पक्के मकान नहीं है, उन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाने की राशि जारी होने से राहत मिली है। सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने कच्चे मकानों को निशुल्क पक्का करवाने की चाह रखने वाले परिवार को तीन किश्तों में राशि जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इसके लिए 2,083 परिवारों ने साल 2017 में आवेदन किया था। इसके बाद विभाग की ओर से जांच की गई है। इसके बाद जांच में 1,217 परिवारों को लाभ के योग्य पाया गया है। इनको विभाग पक्का घर बनाने की किश्तें जारी कर चुका है। वहीं बाकी बचे 866 पात्रों की राशि जारी करने का काम बाकी है। इनको लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इनमें से योग्य परिवारों को जल्द ही राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकान को पक्का बनवाने के लिए एक लाख 38 हजार रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। इसमें एक कमरा, रसोई, शौचालय निर्माण के लिए तीन किश्तों में सहायता राशि को जारी किया जाता है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सर्वे में जिन लोगों के निगम में आवेदन किए थे उनकी पड़ताल की तो 1,217 परिवार योग्य पाए गए। जांच करने के बाद लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ केवल उन पात्र लोगों को दिया जा सकता है, जिनकी जमीन या कच्चे मकान निगम के वैध क्षेत्र में हो। उनके पास जमीन का मालिकाना हक का सुबूत है। इसमें रजिस्ट्री और अलॉटमेंट लेटर आदि हैं। इनके आधार पर ही आवेदक को योग्य माना जाता है। इसके बाद किश्त जारी की जाती है। इस योजना में मकान बनाने का काम शुरू होने पर पहली किश्त राशि 45 हजार रुपये छत लगने पर दूसरी किश्त 60 हजार और मकान सा निर्माण कार्य पूरा होने पर तीसरी किश्त 33 हजार रुपये जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खंड स्तर पर मिला परिवारों को लाभ

भट्टू कलां-198

भूना-101

फतेहाबाद-258

जाखल-39

नागपुर-168

रतिया-313

टोहाना-140

कुल -1,217



जिले में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंचकूला की ओर से गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए खंड स्तर पर सर्वे जारी है। जांच पूरी होने के बाद जिले के बाकी 866 परिवारों को मकान बनाने की किश्त पात्र के खाते में डाल दी जाएगी ।

- सुरेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article